EPFO PF Withdrawal process Online:- नमस्कार साथियों आज मै बात करूंगा EPFO PF Withdrawal process के बारे में मै आपको बतादु की EPFO से निकाल सकते हैं PF का पूरा पैसा। ईपीएफओ ने 13 अक्टूबर को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मीटिंग में इसका ऐलान किया है। ईपीएफ यानी कि एंप्लई प्रोविडेंट फंड यह भारत सरकार की एक स्कीम है जो नौकरी पेशा लोगों के लिए होती है। हर महीने आपकी सैलरी से थोड़ा-थोड़ा पैसा कटकर एक फंड में जमा होता है। जितना पैसा आप कटवाते हो उतना ही आपकी कंपनी भी उसमें जमा कराती है।
क्या है सबसे बड़ा फैसला
इसमें सबसे बड़ा फैसला यह है कि अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते में मौजूद पूरी पूरी राशि जो है वो निकाल सकेंगे। वहीं पहले शिक्षा और शादी के लिए केवल तीन बार पैसे निकाले जा सकते थे। लेकिन अब शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए पांच बार पैसे निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा मिनिमम सर्विस पीरियड यानी न्यूनतम सेवा अवधि को भी घटाकर 12 महीने कर दिया गया है। जो पहले अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग समय अवधि थी। वहीं एक बड़े झंझट से भी छुटकारा मिल गया है।
क्या है इसके नए नियम
नए नियमों के तहत कोई डॉक्यूमेंट जमा करने की अब जरूरत नहीं होगी। पैसे निकालने का प्रोसेस जो है पूरी तरह से ऑटोमेटिक करने की तैयारी की जा रही है। जिससे क्लेम्स जो हैं वह फटाफट तेजी से मिले। जिसको जरूरत है उसे जल्दी मिले। ईपीएफओ ने यह भी पक्का किया है कि आपके खाते में हमेशा कम से कम 25% पैसे जमा रहेंगे। इससे आपको 8.25% का ब्याज मिलेगा इस पर और ब्याज पर फिर से ब्याज लगेगा। यानी आपका पैसा बढ़ता रहेगा।
इससे होगा यह कि रिटायरमेंट के लिए आपके पास एक अच्छा खासा फंड जमा हो जाएगा। माने कुल मिलाकर आपके लिए ईपीएफओ को नियमों को आसान बना दिया ग